-
अयोध्या में श्रीरामलला का जन्मोत्सव भव्यता से सम्पन्न एवं करोड़ों लोगों ने सजीव प्रसारण देखा रामलला का जन्मोत्सव ठीक 11ः30 बजे प्रारम्भ हुआ तथा 12 बजे ‘‘भय प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी। हर्षित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप विचारी।।‘‘ के उनके जन्मोत्सव के छन्द को आचार्यो, संत महात्माओं, अधिकारियों, श्रद्वालुओं एवं मीडिया कर्मियों द्वारा सस्वर गाया गया तथा उनके 108 नाम सहित अन्य श्रीराम चन्द्र जी के एवं दशरथ नन्दन के छन्दों को गाया गया। पूरे अयोध्या में उल्लास के साथ वातावरण में अबीर रंग उड़ाते हुये लगभग अयोध्या के 175 मंदिरों में एक समय भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया।